खेल जगत

RRVSKKR – आज राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच होगा जबरदस्त मुकाबला, ये हैं प्रेडिक्शन और प्लेइंग इलेवन

आज राजस्थान रॉयल्स (RR) और कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के बीच मुकाबला खेला जाएगा. आपको बता दें कि दोनों ही टीमों के प्रदर्शन पर नजर डालें, तो दोनों टीमों ने मौजूदा सीजन में भले ही एक-एक मैच जीते हैं पर उसके बाद से इन दोनों ही टीमों को मौजूदा टूर्नामेंट में जीत की उम्मीद है।

वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम को 4 मैच में एक मैच में जीत मिली है, तो वहीं 3 मैच में हार का सामना करना पड़ा. कोलकाता नाइडराइडर्स (KKR) के प्रदर्शन पर नजर डालें तो केकेआर की टीम ने भी 4 मैच में 3 मैच में हार मिली है. वहीं महज एक मैच में इस टीम को भी जीत मिली हैं।

बात करें केकेआर (KKR) की तो टीम ने जहां सीजन के अपने शुरुआती मैच में ही 10 रन से जीत दर्ज की थी. केकेआर की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था. वहीं उसके बाद से केकेआर की टीम हार की हैट्रिक मौजूदा सीजन में लगा चुकी है. जिसे भुलाकर अब एक बार फिर से जीत के ट्रैक पर आना चाहेगी. वहीं बात राजस्थान रॉयल्स की करें तो राजस्थान की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया था. ये टीम आईपीएल के मौजूदा सीजन में जीत के लय पर वापस लौटना चाहेंगी।

कोलकाता (KKR) की संभावित प्लेइंग इलेवन- शुभमन गिल, सुनील नारेन, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी और प्रसिद्ध कृष्णा.

राजस्थान की संभावित प्लेइंग इलेवन- यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर, शिवम दूबे, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जयदेव उनादकट, चेतन सकारिया, मुस्ताफिजुर रहमान और क्रिस मॉरिस.

Related Articles

Back to top button