मध्यप्रदेश

भोपाल एयरपोर्ट को 24 घंटे उड़ान संचालन वाले हवाई अड्डों की सूची में शामिल करने का लिया गया निर्णय


भोपाल । एयरपोर्ट अथारिटी ने एक अप्रैल से भोपाल एयरपोर्ट को 24 घंटे उड़ान संचालन वाले हवाई अड्डों की सूची में शामिल करने का निर्णय लिया था, लेकिन औपचारिकताएं पूरी करने में समय लगने के कारण विलंब होता गया। लेकिन अब अब अथारिटी के मुख्यालय ने इसकी स्वीकृति दे दी है।

एयरपोर्ट अथारिटी के मुख्यालय ने राजा भोज एयरपोर्ट से 24 घंटे फ्लाइट आपरेशन की सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है। स्वीकृति मिलने के बाद अथारिटी इस निर्णय को जल्द लागू करने का प्रयास कर रही है, लेकिन सीआइएसएफ के जवानों की संख्या कम होने के कारण यह निर्णय तत्काल लागू नहीं हो पा रहा है।

ब्यूरो आफ सिविल एविएशन सिक्युरिटी ने इस निर्णय पर अपनी सहमति की मोहर लगा दी है। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार इस निर्णय को लागू करने से पहले फायर कर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है ताकि देर रात की उड़ानों की सुरक्षित लैंडिंग हो सके।

बता दें कि वर्तमान में एयरपोर्ट की सुरक्षा में सीआइएसएफ के 169 अधिकारी एवं जवान तैनात हैं। देर रात को सुरक्षा के लिहाज से इनकी संख्या से कम से कम 220 की जानी है। संख्या बढ़ते ही एयरपोर्ट लगातार खुला रहेगा। अभी सुबह छह बजे से रात्रि 10 बजे तक ही उड़ानों का संचालन होता है।

read also- बरगवां प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग

24 घंटे उड़ान संचालन के लिए हमारी तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एटीसी में अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया गया है। सीआइएसएफ के जवानों की संख्या बढ़ते ही निर्णय लागू कर दिया जाएगा। 24 घंटे फ्लाइट आपरेशन होने से महानगरों की तरह भोपाल से देर रात की उड़ानें शुरू हो सकेंगी।

इन उड़ानों में सामान्य उड़ानों की अपेक्षा कम किराया होता है। दिल्ली एवं मुंबई से कई इंटरनेशनल उड़ानें देर रात को संचालित होती हैं। यहां के यात्रियों को इसके लिए कनेक्टिंग उड़ानें भी कम किराये में मिल सकती हैं।



Related Articles

Back to top button