छत्तीसगढ़

गरियाबंद पुलिस की बडी कार्यवाही थाना राजिम में रेड कार्रवाई कर 8 जुवारियो को धर दबोचा

राजिम। पुलिस अधीक्षक महोदय भोजराम पटेल के आदेशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर एवं संतोष महतो, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी संजय ध्रुव गरियाबंद के नेतृत्व में थाना राजिम अंतर्गत राजिम बस स्टैंड के पास कुछ लोगों के द्वारा 52 पत्ती ताश् से रूपये पैसे का हार – जीत की बाजी लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे थे, जिसकी सूचना मुखबिर ने राजिम में दी फिर थाना राजिम पुलिस द्वारा रेड की कार्यवाही एवं घेराबंदी कर जुवाड़ी – चंदन सोनकर उम्र 27 वर्ष, 2 तोरण देवांगन उम्र 30 वर्ष, 3 जितन्द्र पटेल उम्र 38 वर्ष , 4 दिनेश्वर साहनी उम्र 28 वर्ष , 5 रतन कुमार उम्र 32 वर्ष 6 वाजिद अली उम्र 31 वर्ष, 7 शिव साहू 33 वर्ष, नरेश निर्मलकर उम्र 42 वर्ष, राजिम को गिरफ्तार किया गया उनके कब्जे से नगदी रकम 5250 रूपये, 52 पत्ती ताश, के साथ साथ मोटर – साइकिल भी ज़ब्त किया गया जो TVS Demo क्र0 CG04 DQ 2135, मो0सा0 पैशन प्रो CG 04 HU 9107 और मो0सा0 सोल्ड पैशन प्रो, कुल जुमला किमती 50250 रूपये जप्त कर उनके विरूद्ध 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 116/21 पंजीबद्ध किया गया तथा आरोपियों के विरूद्ध पृथक से धारा 151/ 107, 116 (3) जाफौ0 के तहत कार्यवाही कर एसडीएम न्यायालय राजिम पेश किया गया है ।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विकास बघेल थाना प्रभारी राजिम, प्रआर 270 रवि लहरे आर0 228 प्रमोद यादव, आर0 280 भुपेंद्र प्रताप सिंह, आर0 435 नोहर सिंह, आर0 373 राकेश टंण्डन, आर0 229 पवन सेन, आर0 455 तुलसी निषाद का विशेष योगदान रहा

Related Articles

Back to top button