जरा हटके

20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही 5 साल की मासूम बच्ची, रो-रोकर बचाने की लगाती रही गुहार; वीडियो हुआ वायरल


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जनेश्वर एनक्लेव अपार्टमेंट में 20 मिनट तक लिफ्ट में अकेली बच्ची फंसी रही. इस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं. इस वीडियो में बच्ची चिल्ला चिल्ला कर मदद की गुहार लगाती हुई नजर आ रहीं हैं. वीडियो में दिख रहा है कि बच्ची पहले शांत है, कुछ देर बाद घबराने लगी. कुछ देर के बाद कूदने लगी. फिर चिल्ला रही थी कि मुझे बचाओ. कैमरे के आगे हाथ भी जोड़ रही थी. इस वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्कूल की यूनिफॉर्म पहने बच्ची लिफ्ट में फंस गई है. मदद की गुहार लगा रही है. बताया जा रहा है कि बिजली गुल होने की वजह से बच्ची लिफ्ट में फंस गई. कुछ देर बाद लिफ्ट नीचे बेसमेंट में जाकर खुली. तब जाकर बच्ची सही सलामत बाहर निकली.

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button