10 करोड़ रुपया में बिका ये 1 रुपया का सिक्का, जानिए क्या है इसमें खास – cgtop36.com

दिल्ली। पुराने दुर्लभ सिक्कों को कलेक्ट करने का भी अपना एक अलग फितूर है। बहुत सारे लोगों को एंटीक चीजों को कलेक्ट करने का शौक होता है। ऐसे शौकीन लोगों के पास पुराने और दुर्लभ सिक्कों का कलेक्शन होता है। ऐसी हॉबी रखने वाले लोग नुमिस्मैटिस्ट कहलाते हैं। कई बार तो दुर्लभ सिक्कों के लिए मुंहमांगी कीमत देने के लिए तैयार हो जाते हैं। आज जिस दुर्लभ सिक्के की बात करने जा रहे हैं, वह 10 करोड़ में बिका है। अगर आपके पास भी पुराने दुर्लभ सिक्के पड़े हों तो आप इन सिक्कों को बेचने और खरीदने के लिए कई ऑनलाइन साइट्स प्लेटफॉर्म पर बेच सकते हैं। इस पर आपको सेलर के तौर पर रजिस्टर्ड करना होता है।
read also – बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का आज जन्मदिन,शेयर की मालदीव की फोटो,देखे फोटो
ऑनलाइन ऑक्शन में इन दुर्लभ सिक्कों के बदले लाखों-करोड़ों रुपये मिल सकते हैं। कई दुर्लभ सिक्कों की कीमत तो 10 लाख से 1 करोड़ तक भी होती है। डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में एक ऑनलाइन ऑक्शन में 1 रुपये के सिक्के के बदले 10 करोड़ रुपये मिले हैं। ऑनलाइन ऑक्शन में इस सिक्के को बेचने वाला शख्स मालामाल हो गया।
क्या है इस सिक्के की खासियतें?
डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार, जिस सिक्के की बोली 10 करोड़ लगाई गई, वह सिक्का अपने आप में बहुत ही खास है। रिपोर्ट के मुताबिक, 1 रुपये का यह सिक्का ब्रिटिश इंडिया का है। अंग्रेजों के शासनकाल के दौरान यह सिक्का वर्ष 1885 में बनाया गया था। ऐसे सिक्के बहुत कम ही लोगों के पास होंगे! काफी पुराना और दुर्लभ होने के कारण इस सिक्के की कीमत करोड़ों में लगाई गई।




