पत्नी ने बीच बाजार में की पति की जमकर धुनाई, मौका देख गर्लफ्रेंड हुई फुर्र

उत्तर प्रदेश के औरैया में पति को प्रेमिका के साथ देखकर पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. गुस्साई महिला ने पति की बीच बाजार में जमकर पिटाई कर दी. पत्नी की पिटाई से पति बेसुध हो गया. आसपास के लोगों ने झगड़ रहे दोनों को किसी तरह अलग किया. इस दौरान प्रेमी की पिटाई होते देख प्रेमिका मौके से भाग निकली।
Read Also – कोबरा ने निगल लिया रसेल वाइपर, ऐसा भयावह वीडियो नहीं देखा होगा आपने
हैरान कर देने वाला पूरा मामला औरैया के बिधूना इलाके का है. एक युवक अपनी प्रेमिका के साथ बाजार में घूम रहा था, तभी पत्नी की नजर उन दोनों पर पड़ी. गुस्से में पत्नी बीच सड़क पर ही अपने पति के ऊपर टूट पड़ी. इस बीच मौका पाकर साथ में घूम रही प्रेमिका वहां से फुर्र हो गई.
Read Also – लड़की ने लड़कों को धोया इस कदर जिंदगीभर नहीं भूलेंगे, गर्ल पावर का वीडियो हो रहा वायरल
पत्नी की पिटाई में पति घायल हो गया और उसके कानों से खून निकलने लगा. मौके पर मौजूद लोगों के विरोध करने पर भी पत्नी ने अपने पति को नहीं छोड़ा और धुनाई करती रही. यह देख आसपास के दुकानदार और बाजार से निकल रहे लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद इस ड्रामे को शांत कराया और दोनों को एक दूसरे से अलग कराया।
Read Also – शमा सिकंदर ने पिंक बिकनी पहन लगाई आग, बेहद हॉट फोटो की शेयर
महिला ने बताया, पति के साथ दिख रही महिला उसके भाई की पत्नी है. इसी के साथ उसका अफेयर चल रहा है. इसी को लेकर घर में कई बार पति ने मेरी पिटाई भी की और अफेयर की बात को झूठा बताया. हमेशा कहता रहा कि जब रंगे हाथों पकड़ना तब कोई बात करना. गुरुवार को बीच बाजार में हमने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया. एक दिन पहले भी इसी बात को लेकर पति ने मुझसे मारपीट की थी।वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय जरूर बना हुआ है।





