हीटवेव से मिलेगी राहत, छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल… |

Weather Updates: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विज्ञान विभाग के ताजा मौसम अपडेट के मुताबिक, कई राज्यों में आज भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इससे लोगों को हीटवेव से भी राहत मिल सकती है। बिहार में इस समय हालात ऐसे हैं कि यहां के जिलों में लोगों को हीटवेव के कारण अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। 50 से अधिक लोगों की जानें जा चुकी हैं।
read more- CG ACCIDENT: से टक्कर के बाद तेज रफ्तार कार के उड़े परखच्चे, एक की मौत, दो घायल…
Weather Updates: वहीं, अब मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 23 से 24 जून तक यहां बारिश हो सकती है। इससे बिहार के लोगों को कुछ राहत मिलेगी। भीषण गर्मी झेलने के बाद दिल्ली-NCR में बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग की मानें तो आज पूरे दिन आकाश में बादल छाए रहेंगे और कुछ हिस्सों में बारिश भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।



