CG News – तेज रफ्तार ट्रक ने महिलाओं से भरी बोलेरो को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर एक महिला की मौत – cgtop36.com | Cgtop36 Chhattisgarh exclusive news web portal

बलरामपुर जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में ग्राम पंचायत झींगो मिशन स्कूल के ठीक सामने आज एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही बोलेरो को टक्कर मार दिया। इस एक्सीडेंट में बोलेरो सवार एक महिला की मौत हो गई है वही सवार अन्य को मामूली चोट आई है,सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है।
बोलेरो में 8 लोग सवार थे और इसमें सिर्फ महिलाएं ही थी यह सभी लोग जसपुर जिले के ग्राम मेहंदी के रहने वाले थे और ग्राम पंचायत लिलौटी में एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर वापस जा रहे थे। झींगो मिशन स्कूल के ठीक सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में सामने से आ रही बॉक्साइट लोड ट्रक ने बोलेरो को सामने से टक्कर मार दिया। इसमें बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और सामने का पहिया भी निकल कर काफी दूर चला गया।
बोलेरो में सवार 50 साल की महिला धनेश्वरी की मौके पर ही मौत हो गई है वही उसमें सवार अन्य महिलाओं को मामूली चोट आई है। धनेश्वरी की मौत होने के बाद उसके परिवार का रो रो कर बुरा हाल है और उनमें मातम पसर गया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची राजपुर पुलिस की टीम ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है।




