पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में अवैध पार्किंग संचालक के गुर्गों ने श्रद्धालुओं पर बरसाए लाठी डंडे, डरे सहमत श्रद्धालु जान बचाकर भागे, वीडियो वायरल

पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में पार्किंग संचालक ने गुर्गों के साथ मिलकर पीटा। इस दौरान श्रद्धालुओं के कपड़े फाड़ दिए। उन्हें निर्वस्त्र कर लात घूसे, लाठी-डंडों से पीटा। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में पार्किंग संचालक ने गुर्गों के साथ मिलकर पीटा। इस दौरान श्रद्धालुओं के कपड़े फाड़ दिए। उन्हें निर्वस्त्र कर लात घूसे, लाठी-डंडों से पीटा। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
वृंदावन-सुनरख रोड स्थित नगला रामताल पर बांके बिहारी श्री हरिदास पार्किंग का है। यहां पार्किंग संचालक द्वारा अवैध रूप से वसूली की जा रही थी। श्रद्धालुओं ने जब विरोध किया तो पार्किंग संचालकों उनके साथ अभद्रता की। महिलाओं एवं बच्चों को भी गालियां दी। यही नहीं श्रद्धालु के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसमें श्रद्धालु के कपड़े पाड़ दिए। उस पर लात घूंसे, लाठी व डंडे बरसाए।
छह-सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बताया जा रहा है कि जब पीड़ित ने पास में खड़े कुछ पुलिसकर्मियों से सहायता मांगी तो वह उल्टा उसे ही जेल भेजने की धमकी देने लगे। पास में खड़े राहगीरों ने श्रद्धालु को किसी तरह बचाया।
भयभीत पीड़ित श्रद्धालु बिना शिकायत किए ही अपने घर चले गए। पार्किंग संचालाकों के द्वारा श्रद्धालुओं के साथ की गई मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। इसके बाद छह-सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
उत्तर प्रदेश: मथुरा में पार्किंग चार्ज को लेकर अवैध पार्किंग स्टाफ द्वारा श्रद्धालु को कथित तौर पर पीटने का वीडियो वायरल हुआ।
CO सदर प्रवीण मलिक ने बताया, “किसी श्रद्धालु का पार्किंग वाले से विवाद हुआ है। वीडियो की जांच की गई है। तहरीर का आधार पर वैधानिक कार्रवाई जारी है।” pic.twitter.com/MfIvX5TGIR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




