महिला थाना प्रभारी का सोशल मीडिया में वायरल हुवा विडियो, जांच में आई सामने यह बात

रील वीडियो बनाने पर पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई हुई तो कुछ लोगों ने इसे ही हथियार बना लिया। महिला थाना प्रभारी दीपा का वीडियो एडिट कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सीओ सिविल लाइंस ने इस मामले की जांच की तो सामने आया कि थाना प्रभारी ने न तो वीडियो बनाया और न ही उनकी किसी आईडी से इसे पोस्ट किया गया है।
इंटरनेट पर महिला थाना प्रभारी का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें दावा गया जा रहा है कि थाना प्रभारी ने रील वीडियो बनाकर वायरल किया है। वीडियो में गाने और डॉयलॉग के साथ वह चलती दिखाई दे रही हैं। अधिकारियों ने इस मामले का संज्ञान लिया। सीओ अनूप सिंह ने इस मामले की जांच की। उन्होंने महिला थाना प्रभारी दीपा से पूछताछ की। तब पता चला कि दीपा ने ऐसा कोई वीडियो नहीं बनाया है और न ही उन्होंने अपनी किसी आईडी से इसे वायरल किया है। सीओ ने बताया कि जांच में वीडियो फर्जी निकाला है। वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
महिला थानाध्यक्ष का आरोप है कि ये कुछ लोगों की शरारत है। उन्होंने कभी इस तरह की वीडियो नहीं बनाई। मामले की जांच जारी है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी: अनूप सिंह, डिप्टी SP, सिविल लाइन, मुरादाबाद pic.twitter.com/0hRTD3GJwh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 28, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




