उत्तर प्रदेश

भाजपा नेता ब्रह्म दत्त हत्याकांड के आरोपी संजीव जीवा की कोर्ट में गोली मारकर हत्या


उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित भाजपा नेता ब्रह्मदत्त हत्याकांड के आरोपी गैंगस्टर संजीव जीवा की लखनऊ कोर्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस उसे एक मामले में पेशी के लिए लखनऊ के सिविल कोर्ट में लेकर पहुंची थी।



बताया गया है कि संजीव जीवा की हत्या करने के लिए बदमाश वकील के भेष में आए थे। लखनऊ के डीसीपी ने बताया कि कोर्ट परिसर में एक शख्स ने गोली चलाई थी। फायरिंग में एक पुलिस अधिकारी और एक बच्‍ची को भी गोली लगी है।

फरवरी 1997 में की थी ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या
जानकारी के मुताबिक गैंगस्टर संजीव जीवा मुख्तार अंसारी का करीबी था। संजीव जीवा ने उत्तर प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी की 10 फरवरी 1997 को गोली मारकर हत्या कर दी थी। मंत्री के साथ-साथ ब्रह्मदत्त भाजपा के कद्दावर नेता भी थे।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button