कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी, 3 भाइयों को किया गिरफ़्तार

उत्तरप्रदेश के संभल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की सोमवार को धमकी देने का मामला सामने आया था. न्यायालय की सुरक्षा में तैनात पीएसी प्लाटून कमांडर को फोन पर जान से मारने और न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. धमकी देने के आरोप में तीन सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस इस संबंध में पूछताछ कर रही है.
दरअसल, मामला संभल जनपद में चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के जिला न्यायालय का है. जानकारी के मुताबिक जिला न्यायालय में सुरक्षा के लिए तैनात पीएसी के प्लाटून कमांडर दीवान सिंह को एक अंजान शख्स ने बीते सोमवार की रात फोन किया. उसने जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी थी. डिस्ट्रिक कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने का मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. धमकी के बाद कोर्ट की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है.
आपको बता दें कि प्लाटून कमांडर ने फोन पर मिली धमकी की जानकारी चंदौसी कोतवाली में दी. आनन-फानन में पुलिस के आला अफसरों को मामले की जानकारी दी गई. जिसके बाद सर्विलांस टीम ने धमकी देने वाले शख्स के फोन को ट्रेस करना शुरू किया. ट्रेसिंग करने पर फोन नंबर अलीगढ़ के सासनी थाना के एक युवक का निकला. जिसके बाद चंदौसी पुलिस की टीम ने अलीगढ़ पुलिस से संपर्क किया. टीम ने धमकी देने के आरोप में तीन सगे भाइयों रोहतास, नौरंगी और रवि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है. आरोपियों में एक नेत्रहीन भी है.
संभल के कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। पुलिस ने कार्रवाई की और नंबर को ट्रेस कर 3 भाइयों को गिरफ़्तार किया। जांच में पता चला कि इन्होंने कई बार शराब के नशे में ऐसे कॉल किए हैं। सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कर इनको जेल भेजा जा रहा है: चक्रेश मिश्रा, SP, संभल (14.06) pic.twitter.com/PccyX6Wq3r
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




