खेल जगत

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज में शिखर धवन होगें भारतीय टीम के कप्तान |


भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज में शिखर धवन भारतीय टीम के कप्तान बन सकते हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई ने बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से यह जानकार दी है। इस सीरीज में भारत के उन सभी खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा, जो ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप की टीम में शामिल हैं। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा सहित विराट कोहली और हार्दिक पांड्या जैसे अहम खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

इस स्थिति में शिखर धवन को कप्तानी मिलना तय है। इसके अलावा वीवीएस लक्ष्मण को इस सीरीज में भारत का कोच बनाया जा सकता है। लक्ष्मण इससे पहले भी जरूरत पड़ने पर भारतीय टीम के कोच बन चुके हैं।

टी20 वर्ल्ड कप का आठवां संस्करण इस साल 16 अक्तूबर से 13 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया में होने वाला है। इससे पहले भारत 28 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन-तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेलेगा।

पहला टी20 मैच 28 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में आयोजित किया जाएगा। दूसरा मैच दो अक्तूबर, 2022 को गुवाहाटी में महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर खेला जाएगा, इसके बाद चार अक्तूबर को इंदौर में आखिरी टी20 मैच होगा।

भारत की संभावित टीम
रोहित शर्मा (कप्तान) लोकेश राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेन्द्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

Source by ANI Digital

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button