थ्री स्टार होटल में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियों ने पाया काबू

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मंगलवार रात को आग लगने की बड़ी घटना सामने आई है। वाराणसी के श्री नगर कॉलोनी में एक थ्री स्टार होटल में भीषण आग लग गई। आग की घटना के बाद पूरे होटल में हड़कंप मच गया, लोग इधर- उधर भागते दिखे। अभी तक किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं, जो आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं। आग से होटल में करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हुआ। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, आग लगने का सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। लेकिन बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है।
Read also..जब एयरपोर्ट पर चैकिंग के लिए बैग खुला तो निकले 12 जिंदा अजगर, मचा हड़कंप
न्यूज एजेंसी एएनआई ने होटल में आग की घटना की वीडियो एक्स पर पोस्ट की है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे आग की लपटों से पूरा होटल घिरा हुआ है। दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश करती नजर आ रही है।
पांच मंजिला होटल के तीन मंजिल तक देर रात आग लगी है। आग की लपटों से पूरी इमारत घिरी हुई हैं। घटना के बाद आनन-फानन होटल में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल होटल के अंदर किसी के भी फंसे होने की सूचना नहीं है।
किसी से घायल होने की सूचना नहीं वहीं घटना की जानकारी के बाद डीसीपी काशी, एसीपी दशाश्वमेध भी मौके पर पहुंच गए हैं। मामला लक्सा थाना क्षेत्र के श्रीनगर कॉलोनी का है। अभी तक किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद। आग बुझाने का काम चल रहा है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने स्थानीय लोगों के हवाले बताया कि फायर ब्रिगेड एक घंटे से ज्यादा की देरी के बाद मौके पर पहुंची है।




