inh24छत्तीसगढ़

वाहन चालक ध्यान दें,रायपुर नाका समपार रेलवे फाटक शुक्रवार तक रहेगा बंद

रायपुर। रेल मंडल रायपुर स्थित रायपुर नाका समपार फाटक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा। मिली जानकारी के मुताबिक फाटक क्रमांक 444 (कि.मी. 864/22-24) पर रेलवे ट्रैक (अप लाईन एंव मिडिल लाइन ) की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। 23 नवंबर मंगलवार को सुबह 8 बजे से 26 नवंबर शुक्रवार को सुबह 8 बजे तक समपार फाटक से वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। रेलवे प्रशासन ने कहा है कि समपार फाटक की मरम्मत करना रेल यातायात व यात्रियों की संरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक हैं। रेल प्रशासन ने सभी से सहयोग की आशा की है।

Related Articles

Back to top button