उत्तर प्रदेश

एमपी के बाद अब यूपी में भी द केरल स्टोरी टैक्स फ्री, CM योगी आदित्यनाथ ने किया ऐलान


मध्य प्रदेश के बाद अब यूपी में भी फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को टैक्स फ्री कर दिया गया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस फिल्म को टैक्स फ्री करने के निर्देश दे दिए हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ 12 मई को लोकभवन में अपनी कैबिनेट के साथ The kerala Story फिल्म देखेंगे.

गौरतलब है कि इससे पहले मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 6 मई को कहा था कि द केरल स्टोरी आतंकवाद की भयावह सच्चाई को उजागर करने वाली फिल्म है. इसे मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री किया जा रहा है.

बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को प्रदेश में बैन कर दिया है. ममता ने राज्य के चीफ सेक्रेटरी को आदेश दिए हैं कि बंगाल के थिएटरों से फिल्म को हटाया जाए.

कहा जा रहा है कि यह फैसला बंगाल में शांति बनाए रखने के लिए लिया गया है, ताकि शहर में हिंसा और क्राइम के वाकये ना हों.

इसके साथ ही ममता बनर्जी ने बीजेपी पर बड़ा इल्जाम भी लगाया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार मनगढ़ंत और गलत कहानी वाली बंगाल फाइल्स बनाने के लिए फिल्मकारों को पैसे दे रही है.

उन्होंने इल्जाम लगाते हुए कहा है कि बीजेपी, ‘द केरल स्टोरी’ नाम की फिल्म दिखा रही हैं, जिसकी कहानी मनगढ़ंत है. कुछ दिनों पहले इनके भेजे एक्टर्स बंगाल आए थे और वो मनगढ़ंत और गलत कहानी वाली फिल्म बंगाल फाइल्स की तैयारी कर रहे हैं.

Source by ANI_HindiNews



Related Articles

Back to top button