07 May 2020 – जानिए आज का राशिफल
मेष: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। करियर में तरक्की होने के योग बन रहे हैं। आपके परिवार के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी। कोई नया क्लाइंट आपसे जुड़ने की कोशिश करेगा। किसी से बात करते समय अपनी वाणी पर संयम रखें।
वृष: आज का दिन शुभ रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कहीं उधार दिया हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। कारोबार में किए गए सौदे फायदेमंद होंगे। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं।
मिथुन: आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलने वाला है। आर्थिक दृष्टिकोण से आपके लिए समय काफी अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। कुछ मामलों में छोटे विवाद भी हो सकते हैं। थोड़ा सोच-समझकर ही बोलें।
कर्क: आज आपके भाग्य में सकारात्मक फेरबदल के योग हैं। परिजनों के साथ खुशहाल समय बीतेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन चिंतारहित होगा। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। रोजगार के अवसर मिलेंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहें हैं।
सिंह: आज आपको मेहनत का फल मिलेगा। पुरानी योजना फलीभूत होगी। आय के नये स्त्रोत मिलाने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लोन लेने का विचार टाल दें। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किस्मत का साथ मिलेगा। कारोबारियों को उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण होने से आपके संचय धन में बढ़ोतरी होगी। भागीदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
तुला: आपको सितारों का पूरा सहयोग मिल सकता है। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए दिन शुभ है। आपको उधार दिए हुए पैसे आज वापस मिल सकते हैं। पारिवारिक एवं सामाजिक संबंध मजबूत होंगें। आप नए दोस्त भी बनाएंगे। आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है।
वृश्चिक: आज आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे हो सकते हैं। व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है।
धनु: आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक हालात बेहतर रहेगी। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल मिलेंगे। संतान से सुख की अनुभूति मिलेगी। किसी कानूनी मामले में कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। किसी सेहत संबंधी समस्या से निजात मिलेगा।
मकर: आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार को बढ़ाने का मौका मिलेगा। इनकम को लेकर आप परेशान रहेंगे। अपने अन्दर कुछ पॉजिटिव बदलाव लायेंगे। सफलता आपके नजदीक है, बशर्ते आप परिस्थितियों के सामने झुके नहीं।
कुंभ: आज का दिन आप के लिए काफी व्यस्तता लेकर आएगा। उद्यमियों के लिए आगे का दिन सफल होगा। बेहतर व्यापारिक प्रस्तावों के अवसर मिलने की प्रबल संभावना है। वित्तीय दृष्टिकोण से दिन अनुकूल है। आप अपने प्रयासों में कोई ढील ना दें।
मीन: आज का दिन मिला-जुला रहेगा। पैसों से जुड़े कुछ काम आज रूक सकते हैं। जो युवा जॉब की तलाश में है, आज उनकी अच्छी जगह नौकरी लगेगी। व्यापार की गति थोड़ी धीमी होने से चिंतित होंगे। राजनीति के लोगों की समाज में और अच्छी छवि बनेगी।




