उत्तर प्रदेश

रो रोकर मिन्नतें करती रही शिक्षिका पर ऑटो चालक और उसके दोस्त ने बारी बारी से किया बलात्कार


ट्यूशन पढ़ाने वाली एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी को पुलिस ने बुधवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। इस मामले में सोमवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था, तथा हुसड़िया इलाके के चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया था।

पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) प्राची सिंह ने बुधवार को बताया, ”दूसरे भगोड़े आरोपी इमरान के कठौता के पास होने की जानकारी मिली थी। वह एक मोटरसाइकिल पर सवार था और पुलिस दल द्वारा गिरफ्तारी का प्रयास किये जाने पर उसने गोली चला दी । पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली उसके पैर में लगी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।”

पुलिस के अनुसार, युवती ने शनिवार को कठौता चौराहे पर दमकल केंद्र के निकट ट्यूशन पढ़ाने के बाद अपने घर के लिए ऑटो रिक्शा लिया था। उन्होंने कहा कि युवती ने बताया कि ऑटो में ड्राइवर के अलावा एक अन्य यात्री भी बैठा था । युवती ने बताया था,” जब आटो गलत रास्ते पर जाने लगा तो मैं चिल्लाई लेकिन वे आटो को एक अंधेरे इलाके में ले गए और करीब तीन घंटे तक दोनों ने बारी बारी से मेरे साथ बलात्कार किया।”

उसके अनुसार,” उन्होंने मेरे सिर पर वार कर मुझे घायल कर दिया। मेरा फोन छीन लिया। जब वे मुझे वापस ले जा रहे थे तो सीएनजी भरवाने के लिए रूके। इस बीच एक व्यक्ति ने मुझे पकड़े रखा और मुझे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मुझे हुसड़िया चौराहे पर फेंक दिया।’





Related Articles

Back to top button