राम जन्मभूमि परिसर के पास पकड़ा गया संदिग्ध व्यक्ति… |

अयोध्या: यूपी के अयोध्या में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह जनवरी में होना है. इस बीच मंदिर के गेट नंबर दस पर तैनात सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ का एक संदिग्ध भानु पटेल को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए गए व्यक्ति के हेलमेट पर एक कैमरा लगा हुआ था.
संदिग्ध व्यक्ति से पुलिस और खुफिया एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं. बता दें कि मंगलवार को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि के गेट नंबर दस पर तैनात सुरक्षा बलों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया. हिरासत में लिए गए व्यक्ति के हेलमेट पर एक कैमरा लगा हुआ था.
read more- CG News: CM विष्णुदेव साय की पहल पर बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत, समस्याओं के समाधान के लिए शिविर की होगी शुरुआत…
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि उक्त व्यक्ति मैप इन इंडिया का कर्मचारी है और वह सर्वे का काम कर रहा था. हालांकि, सर्वे के लिए अभी तक कंपनी को अनुमति नहीं मिली है. सीओ अयोध्या एसपी गौतम ने बताया कि जांच में पता चला कि संदिग्ध व्यक्ति मैप इन इंडिया का कर्मचारी है.
कंपनी ने जिला प्रशासन के पास सर्वे करने के लिए आवेदन दिया है, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं मिली है. इसके बावजूद उक्त कर्मचारी सर्वे कार्य में लगा हुआ था.
एसपी गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी के अधिकारियों ने संदिग्ध के पहचान की पुष्टि की है. उसके आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्रों के आधार पर उसके पते आदि की भी जांच की गई है.




