उत्तर प्रदेशक्राइम

शादी का झांसा देकर 3 साल तक किया दुष्कर्म, कराया गर्भपात, सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां हरैया थाने में एक पुलिसकर्मी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व गर्भपात कराने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। फायर सर्विस पर कार्यरत मिर्जापुर जनपद के रहने वाले सिपाही शिवकुमार यादव पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भपात का गंभीर आरोप लगाते हुए पीड़िता ने हरैया पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी सिपाही शिवकुमार यादव बीते 3 साल से शादी का झांसा देकर उसका शारिरिक शोषण कर रहा है। आरोप है कि आरोपी द्वारा दवा खिलाकर दो बार गर्भपात कराया गया। अब इस मामले में पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई है।

Related Articles

Back to top button