उत्तर प्रदेश

शादीशुदा प्रेमिका के पति को भेज दी अश्लील वीडियो, पति ने दिया छोड़ तो प्रेमी को कोर्ट घसीट लाई युवती, हुवा हाई वोल्टेज ड्रामा


औरंगाबाद के सिविल कोर्ट में कुंवारे प्रेमी और शादीशुदा प्रेमिका के बीच शादी को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। जहां काफी मशक्कत के बाद प्रेमी से प्रेमिका की कोर्ट मैरिज कराई गई। मामला नबीनगर एवं अंबा से जुड़ा हुआ है।



बताया जा रहा है कि कुटुंबा की एक शादीशुदा महिला से नबीनगर का एक युवक प्रेम करता था। तीन साल तक लगातार संबंध बनाए रखने के बाद प्रेमी ने प्रेमिका को छोड़ने का मन बनाया और उसका अश्लील वीडियो बना उसके पति के पास भेज दिया।

हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच युवक ने रोते हुए कहा कि मुझे उस वक्त ऊंच नींच की समझ नहीं थी. इस कारण गलती हो गई. तुम्हारी भी शादीशुदा जिंदगी है. न अपनी जिंदगी बर्बाद करो और न मेरी. मुझे बख्श दो. माफ कर दो.

युवक जब माफी मांगने लगा तो प्रेमिका भड़क उठी. उसने कहा कि कैसे छोड़ दूं तुम्हें. तुम्हारी वजह से पति को छोड़ दिया. अब बच्चे को लेकर कहां जाऊंगी. गलत ही सही पर तुमने मेरे साथ संबंध बनाया. सबकुछ किया. वीडियो बनाकर वायरल किया. अब तुमको छोड़कर कहीं जा नहीं सकती. मेरे पास कोई और रास्ता नहीं है. तुम रोकर करो या हंसकर करो, शादी तो मुझसे ही करनी होगी.

पत्नी की अश्लील तस्वीर युवक के साथ देख पति ने उसे छोड़ दिया तो प्रेमिका और उसके घर वाले युवक पर शादी का दबाव बनाते हुए उसे सिविल कोर्ट लाया। जहां प्रेमी और प्रेमिका के बीच कोर्ट परिसर में ही हाईवोल्टेज ड्रामा चला। अंत में प्रेमी ने रोते हुए माफ कर देने की बात कही। लेकिन प्रेमिका ने गवाहों के बीच उससे कोर्ट मैरिज की।



Related Articles

Back to top button