सिरफिरे आशिक ने लड़की को मारी गोली, खुद खा लिया जहर |

गाजियाबाद में युवक ने युवती को गोली मार दी और उसके बाद खुद भी जहर खा लिया. युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई, जबकि युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस मामले में आगे की जांच पड़ताल कर रही है. इस घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का कारण बताया जा रहा है. युवक के होश में आने के बाद ही आगे की तस्वीर साफ हो पाएगी
बताया जा रहा है कि गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र का है. एसीपी रवि कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक ने युवती को गोली मार दी है. जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची, तभी युवक भी वहां गंभीर हालत में मौजूद था. पुलिस को जानकारी मिली कि युवक ने जब युवती को गोली मारी तो उसके बाद खुद भी जहर खा लिया.
पुलिस ने बताया कि, युवक पहले से ही युवती को जानता था. बताया जा रहा है कि वह युवती का पीछा करता था. मामले में आगे की जांच पड़ताल की जा रही है. जिस हथियार से गोली चलाई गई थी वह भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी हुई है कि यह हथियार आरोपी कहां से लेकर आया था. पीड़िता के घर पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
लड़के का नाम राहुल है, जिसने इस वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस को पता चला है कि युवक पहले भी युवती का पीछा करते हुए देखा गया था. ऐसे में साफ है कि सिरफिरे आशिक राहुल ने एकतरफा प्यार में इस वारदात को अंजाम दिया है. आशिक की इस करतूत ने दो परिवारों के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है. एक तरफ युवती की मौत के बाद उसके परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है और दूसरी तरफ राहुल खुद भी अस्पताल में एडमिट है. अगर वह जिंदा बच गया तो भी पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी।
थाना नंदग्राम में एक लड़की को गोली मारने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त के पास से हथियार बरामद किया गया है। पीड़िता की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है: रवि कुमार, ACP नंदग्राम, गाजियाबाद (06.04) pic.twitter.com/YvG4m0Hrl0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 7, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




