उत्तर प्रदेश

शादी की खुशी में डीजे पर सिगरेट के छल्ले उड़ाने लगी सास, दूल्हा हुवा आगबबूला, शादी से कर दिया साफ इंकार


उत्तर प्रदेश के संभल जिले से ऐसा ही कुछ हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसको सुनकर आप चौंक जाएंगे। यहां बेटी की शादी की खुशी में डीजे पर सिगरेट के छल्ले उड़ाते हुए डांस करना एक मां को भारी पड़ गया।

इसके बाद जैसे ही दूल्हे की नजर अपनी सास पर गई तो उसका माथा ठनक गया और उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। दूल्हे के इनकार के बाद शादी के मंडप में हड़कंप मच गया।

इसके बाद दूल्हे को समझाने की बहुत कोशिश भी की गई, लेकिन वह शादी करने के लिए तैयार नहीं हुआ। उसने बीच मंडप शादी करने से साफ इनकार कर दिया और वहां से बारात लेकर वापस चला गया। इस दौरान दुल्हन देखती रह गई। वाकया उस समय हुआ जब विवाह की रस्में अदा की जा रही थीं।

यह मामला संभल जिले के सरायतरीन के भालेभांज खां मोहल्ले का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक युवक का रिश्ता रजपुरा क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती के साथ तय हुआ था। गोद भराई समेत तमाम रस्मों के बाद मंगलवार को सरायतीन के एक मंदिर में विवाह समारोह चल रहा था। बारात चढ़त के बाद एक तरफ जहां विवाह की रस्में अदा की जा रही थी।

वहीं, दूसरे तरफ बाराती दावत का लुत्फ उठा रहे थे और कुछ बाराती डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान दुल्हन की मां भी बेटी की शादी की खुशी में सिगरेट के कश लगाते हुए डीजे पर पहुंची और छल्ले उड़ाते हुए डांस करने लगी। मंडप में बैठे दूल्हे की जैसे ही अपनी होने वाली सास पर नजर पड़ी तो वह सन्न रह गया।

सिगरेट के छल्ले उड़ाते हुए सास को देखकर उसने शादी की रस्में बीच में छोड़ दी और खड़ा हो गया। इस दौरान उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया और शादी रोक दी गई। समारोह के बीच में ही लड़की को लेकर उसकी मां वहां से अपने घर लौट आई और दूल्हा भी बारातियों संग लौट गया।



Related Articles

Back to top button