छत्तीसगढ़

सूरजपुर भाजपा नेता की हत्याकांड का खुलासा, जमीन विवाद गोली मार सर कर दिया था धड़ से अलग, दो गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर हत्याकांड में पुलिस ने खुलासा किया है। आपको बता दें कि किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष तीन दिन पहले रहस्यमय तरीके से लापता हो गए थे । आज सुबह बीजेपी नेता की टुकड़ों में लाश मिली थी। इस मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने पूरे मामले से पर्दा उठाते हुवे बताया कि चांदनी थाना के पासल गांव की इस सनसनीखेज वारदात में बीजेपी नेता की हत्या जमीन विवाद में की गई थी। जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी पिता-पुत्र ने इस हैरतअंगेज हत्याकांड को अंजाम दिया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पहले शिवचरण काशी को गोली मारी थी, इसके बाद बेरहमी से हथियार से धड़ को अलग कर दिया था। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button