उत्तर प्रदेश

ट्रांसफर चाहिए तो भेजो अपनी बीबी को मेरे पास, जूनियर इंजीनियर की प्रताड़ना से तंग आकर कर ली ख़ुदकुशी – cgtop36.com


ट्रांसफर चाहिए तो भेजो अपनी बीबी को मेरे पास, जूनियर इंजीनियर की प्रताड़ना से तंग आकर कर ली ख़ुदकुशी

उत्तरप्रदेश से सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां लखीमपुर खीरी जनपद में एक लाईनमैन ने जेई की प्रताड़ना से तंग आकर ख़ुदकुशी कर ली। जान देने से पहले लाइनमैन ने अपने बयान में बिजली विभाग के जेई की घिनौनी सोच को उजाकर किया। उसने बताया कि जेई उसका तबादला कराने के बदले उसकी बीवी को अपने पास भेजने की बात कहते थे, इसी से आहत होकर उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।

Read ALso –क्या आप जानते हैं कि कुत्ते टायरों और खंबे पर ही क्यूं पेशाब करते हैं

मिली जानकारी के मुताबिक पलिया थाना क्षेत्र एक कस्बे में बने बिजली उप केंद्र के पास रहने वाले लाइनमैन गोकुल प्रसाद का पिछले 3 साल में कई बार तबादला किया जा चुका था, जिससे वह काफी परेशान रहता था। गोकुल प्रसाद की पत्नी बताती हैं, ‘बिजली विभाग के लोग पिछले 3 साल से उसके पति का ट्रांसफर कभी महंगापुर कर देते थे, कभी अलीगंज कर देते थे तो कभी गोला कर देते थे। जब हमारे पति ने उनसे अपना ट्रांसफर पलिया कराने की मांग की तो बिजली विभाग में तैनात जेई नागेंद्र कुमार कहते थे कि पहले अपनी बीवी को लाकर हमारे पास सुलाओ तब हम ट्रांसफर करेंगे।

Read ALso – हिरणी का बच्चा फंस गया मगरमच्छ के सामने नदी में, बच्चे को बचाने मां ने दे दी अपनी बलि, वीडियो देख सहम जाओगे आप

इसके बाद जेई ने लाइनमैन से ये बात कही तो वो इस तरह आहत हुआ कि उसने घर आकर खुद को आग के हवाले कर दिया. जिस समय ये हादसा हुआ उसके परिजन बाहर पूजा में गए हुए थे। परिवार वालों को खबर लगी तो पहुंचने पर लाइनमैन को लखीमपुर ले गए। जहां से उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया. रविवार को उसकी मौत हो गई। लेकिन मरने से पहले लाइनमैन ने जेई के खिलाफ बयान दिया है। लाइनमैन की मौत के बाद उसके चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है तो वहीं परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Related Articles

Back to top button