कई बार बुलाने के बाद भी पत्नी मायके से नहीं लौटी तो पति ने किया सुसाइड

यूपी के बांदा में एक युवक ने शादी के 3 महीने बाद ही आत्महत्या कर ली. मामला शंकर नगर इलाके का है. जानकारी के मुताबिक, यहां रहने वाले एक युवक की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी. वह पेशे से मजदूर था. शादी के कुछ दिन बाद ही उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। पति को लगा कि वह जल्द ही वापस आ जायेगी. लेकिन उसकी पत्नी वापस नहीं आ रही थी।
पति ने पत्नी को कई बार फोन कर ससुराल लौटने को कहा. पत्नी हमेशा बहाना बनाती थी कि वह बीमार है. जैसे ही वह ठीक हो जाएंगी, वापस आऊंगी।’ लेकिन मंगलवार को जब पति ने पत्नी को वापस आने के लिए दोबारा फोन किया तो उसे ऐसा जवाब मिला जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर सका।
पत्नी ने कहा कि वह ससुराल नहीं लौटेगी. बस इतना सुनते ही पति को गुस्सा आ गया और उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. पति ने अपने ही घर में आत्महत्या कर ली. जब परिजनों को पता चला तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा।फिर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. फिलहाल इस मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी. वहीं, मृतक के परिजनों ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि मृतक की पत्नी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
डीएसपी सिटी गवेंद्र पाल गौतम ने बताया कि शंकर नगर में रहने वाले एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या कर ली. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।




