भाभी के साथ आपत्तिजनक हालत में था युवक, बीवी ने देखा और हुआ बवाल, पढ़े पूरी खबर… |

गोरखपुर :ससुराल में एक युवक अपनी पत्नी की भाभी के साथ सोया था. इसी दौरान उसकी बीवी ने रंगेहाथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया. यह देख वह चुपके से दोनों का वीडियो बनाने लगी. इसके बाद जमकर बवाल हुआ.
Read More- मुख्यमंत्री बघेल ने प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया सम्मान, बच्चों की मांग पर उनके साथ ली सेल्फी…
पत्नी ने आरोपी पति को अपने मायके में भाई की पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था. वीडियो बनाने पर वहां पर तो उसने माफी मांग ली, लेकिन घर आने पर कमरा बंद करके पत्नी को पीटा और भगा दिया. पुलिस पीड़ित पत्नी की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट व धमकी देने की धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने तहरीर में लिखा है कि पति दो मई की रात, महराजगंज के श्यामदेउरवा इलाके में स्थित मेरे मायके में गए थे. वहां मेरी सगी भाभी के साथ कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे. माफी मांगने पर बात आगे नहीं बढ़ी. उसके बाद पति साथ लेकर घर आ गए और अपने भाई के कहने पर कमरा में बंद कर मुझे बुरी तरह मारा पीटा. आंखों में गंभीर चोटें आई हैं.




