उत्तर प्रदेश

शादी के ठीक बाद बीए द्वितीय की परीक्षा देने पहुंची दुल्हन शादी के जोड़े में, विदाई थी बाकी


झांसी जिले में एक छात्रा शादी के जोड़े में परीक्षा देने के लिए पहुंची तो उसे देख कर सभी लोग चौंक गए। 15 मई को छात्रा की शादी थी, जबकि 16 मई को उसकी बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा थी। लिहाजा छात्रा ने अपनी ससुराल विदा होने से पहले परीक्षा और फिर विदाई की रस्म पूरी की गई। छात्रा का कहना है कि जीवन में शादी जितनी महत्वपूर्ण हैं, उससे कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण पढ़ाई है।

एएनआई के मुताबिक, झांसी के डोंगरी गांव निवासी कृष्णा बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। उसकी शादी बबीना के यशपाल से तय हुई थी। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पहले कृष्णा की शादी 4 मई को तय थी, लेकिन किन्हीं कारणों से दोनों के परिवार वालों ने 15 मई की तारीख तय की। इसी दौरान कृष्णा के कॉलेज से जानकारी हुई कि 16 मई को उसकी परीक्षा है।

15 मई को बबीना से कृष्णा की बारात झांसी पहुंची। धूमधाम से शादी हुई। 16 मई को कृष्णा की विदाई थी, लेकिन कृष्णा ने विदाई का कार्यक्रम रोकते हुए पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच कर अपनी परीक्षा दी। इस दौरान वह दुल्हान के लिबाज में ही परीक्षा देने के लिए पहुंची। उसके बाद वह अपनी ससुराल के लिए विदा हुई। छात्रा के शिक्षकों ने भी उसके इस कदम की प्रशंसा की।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button