उत्तर प्रदेश

उमेश पाल केस में कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला… |


उत्तर प्रदेश। उमेश पाल केस में कोर्ट ने अतीक अहमद को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। उमेश पाल अपहरण केस में प्रयागराज कोर्ट ने अतीक अहमद को दोषी करार दिया है। इस किडनैपिंग केस में सभी 10 आरोपी दोषी करार दिए गए हैं। MP-MLA कोर्ट ने ये बड़ा फैसला सुनाया है। अब तक सजा का ऐलान नहीं हुआ है। थोड़ी देर में ऐलान होगा। बताया जा रहा है कि अतीक अहमद के खिलाफ कोर्ट में वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा। अतीक और वकीलों के बीच हाथापाई भी हुई।

READ MORE : CG Breaking : मध्याह्न भोजन पकाते बच्चों का वीडियों हुआ वायरल, जांच का जिम्मा सौपा गया BEO और तहसीलदार को…

बता दें 17 साल पुराने उमेश पाल अपहरण केस में ये फैसला सुनाया है। इससे पहले नैनी सेंट्रल जेल से अतीक को बंद वैन में कोर्ट लाया गया था। कोर्ट तक 10 किमी की दूरी 28 मिनट में तय हुई। वैन में CCTV कैमरे लगाए गए।

READ MORE : CG Breaking : ट्यूशन पढ़ने गई चार लड़कियां एक साथ गायब, तलाश में जुटी पुलिस…

उमेश पाल अपहरण केस में बाहुबली अतीक अहमद, उसका भाई अशरफ समेत 11 लोग आरोपी थे, इसमें एक की मौत हो चुकी है। अतीक को सोमवार शाम को अहमदाबाद की साबरमती जेल से और उसके भाई अशरफ को बरेली जेल से प्रयागराज लाया गया था। दोनों को नैनी सेंट्रल जेल में हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया।



Related Articles

Back to top button