उत्तर प्रदेश

भूकंप के झटके से कांपा पश्चिमी यूपी, लोगो में दहशत का माहौल…


पश्चिमी यूपी: मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में शुक्रवार रात 11:35 पर भूकंप के झटके आने से पूरी धरती हिलने लगी. 30 सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए. अधिकारियों के अनुसार इसकी तीव्रता 6.4 की थी, जो काफी ज्यादा है. मेरठ में सुपरटेक सोसायटी में भूकंप के चलते लोग घरों से बाहर निकल गए.

मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर और शामली व सहारनपुर समेत आसपास के जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप के बड़े झटके लोगों ने महसूस किए, जिससे हड़कंप मच गया. कुछ लोग अपने घरों से बाहर की ओर निकल आए. हालांकि भूकंप ज्यादा देर तक नहीं रहा,

read more- CG News: कारोबारियों के दस्तावेजों और खातों की जांच कर रही इनकम टैक्स टीम…

लेकिन लोगों में दहशत फैल गई. देहात क्षेत्रों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. जिस समय भूकंप आया उस समय ज्यादातर लोग सो रहे थे तो कुछ जाग रहे थे, ऐसे में भूकंप का आभास होते ही लोग नींद से जाग गए तो वहीं इमारतों और घरों से निकलकर बाहर की ओर भागे

भूकंप की दहशत ऊंची बिल्डिंग में रहने वाले लोगों में ज्यादा रही. मोदीपुरम में अंसल टाउन, अंसल कोट्यार्ड, सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी, बिजली बंबा बाईपास पर सुपरटेक पाम ग्रीन सोसायटी, सुपरटेक ग्रीन विलेज समेत तमाम बड़ी सोसायटी में भूकंप के चलते लोग बिल्डिंग से नीचे आ गए



Related Articles

Back to top button