उत्तर प्रदेश

बेरहमी से हत्या कर नौ वर्षीय बच्ची की लाश को छुपाया अलमारी में, बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की आशंका… |


आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में सोमवार को नौ साल की बच्ची की घर में ही हत्या कर दी गई। उसका शव एक कमरे में अलमारी के अंदर रजाई में छिपाया गया था। देर रात पुलिस ने शव बरामद करने के साथ मकान में ही किराए पर रहने वाले एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।



बालिका के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई गई है।बालिका के पिता मूलरूप से मंटोला इलाके के रहने वाले हैं। वह तकरीबन 10 साल से जगदीशपुरा क्षेत्र में रह रहे हैं। वह मजदूरी करते हैं। पांच साल से एक मकान में किराए पर रह रहे थे। पत्नी भी घरों में झाड़ूपोछा करती हैं। सोमवार सुबह बच्ची के माता-पिता काम पर चले गए। छोटा भाई घर में खेल रहा था। दोपहर में दो बजे मां घर आई। उन्हें बेटी कहीं नजर नहीं आई। उन्होंने घर में ही किराए पर रहने वाले प्रकाश के बेटे सनी से बेटी के बारे में पूछा। उसने कह दिया कि वह बाजार गई है। तब से लौटकर नहीं आई है।

Read More- मुख्यमंत्री बघेल ने प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया सम्मान, बच्चों की मांग पर उनके साथ ली सेल्फी…

मां को चिंता हुई वह बेटी की आसपास तलाश करने लगीं। मगर, वह नहीं मिली। शाम को 5:30 बजे पिता आए। इस पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसमें बच्ची कहीं नजर नहीं आई। इस पर मां से घर में रहने वाले लोगों के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने शक के आधार पर किराएदार सनी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने हत्या करना स्वीकार किया और बच्ची को छिपाने के बारे में बताया।

इस पुलिस उसे घर लेकर पहुंची।एक कमरे का ताला खुलवाकर शव बरामद किया गया। शव दीवार में बनी अलमारी के अंदर रजाई में लिपटा हुआ था। बेटी की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने रात 1:30 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।



Related Articles

Back to top button