उत्तर प्रदेश

पहले बाइक फिसली, फिर सभी पर गाड़ी चढ़ गई’, परिवार के पांच लोगों को कुचला, मौके पर सब की मौत… |


उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. शाहजहांपुर-लखनऊ मार्ग एक बाइक अचानक फिसल कर गिर गई. इस दौरान सामने से आ रहे किसी वाहन ने बाइक पर सवार दो बच्चों सहित पांच लोगों को कुचल दिया. घटनास्थल पर ही पांचों की दर्दनाक मौत हो गई.



सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस हादसे की जांच-पड़ताल में जुटी है.उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल सड़क पर फिसल गई या उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी, इसकी जांच की जा रही है।

READ MORE- CG ACCIDENT: ट्रक और कंटेनर के बीच जबदस्त टक्कर, चालक का मौके पर ही मौत…

मृतकों की पहचान रघुवीर (34) और उसकी पत्नी ज्योति (30) तथा उनके बच्चे अभि (तीन) कृष्णा (पांच) एवं साली जूली (35) के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि पीड़ितों के सिर में चोट लगने के कारण संभवत: उनकी मृत्यु हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में जांच जारी है।



Related Articles

Back to top button