उत्तर प्रदेश

एएमयू की शोध छात्रा से प्रोफेसर करता था छेड़छाड, अकेले में बुलाकर


एएमयू (अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय) में एक पीएचडी छात्रा ने अपने प्रोफेसर पर छेड़छाड़ और उत्पीड़न का आरोप लगाया है. छात्रा ने अपने वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट प्रोफेसर के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं, एएमयू प्रोफेसर ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है.

बदायूं की रहने वाली पीड़िता शोध छात्रा का आरोप है कि प्रोफेसर ने थीसिस जमा करने के नाम पर अश्लील मांग की. पीड़िता ने बताया कि छात्रा ने 2017 में एमएयू में दाखिला लिया था. वह वाइल्डलाइफ डिपार्टमेंट के एक वरिष्ठ प्रोफेसर की देखरेख में पीएचडी कर रही है. छात्रा ने अपने शिकायती पत्र में कहा कि 5 साल में उसने अपनी थीसिस तैयार की. छह माह पहले पर्यवेक्षक और विभाग के अन्य सदस्यों ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की. लेकिन, जब थीसिस पूरी हो गई. तब पर्यवेक्षक प्रोफेसर ने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया. पीड़ित छात्रा ने अपने शिकायत में कहा कि इस मामले में उसने कुलपति और रजिस्ट्रार से ईमेल कर प्रोफेसर द्वारा यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी.

शोध छात्रा ने बताया कि उसने गेट परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद एएमयू के वाइल्डलाइफ डिपार्टमेंट में शोध के लिए दाखिला लिया था. छात्रा का आरोप है कि प्रोफेसर उस पर बुरी नजर रखते हैं. वह उसे अकेले में बुलाने की कोशिश करते हैं. कई बार कपड़े, शारीरिक बनावट को लेकर भी प्रोफेसर अश्लील टिप्पणी कर चुके हैं. वहीं, छात्रा का यह भी आरोप है कि प्रोफेसर ने थीसिस मंजूरी के नाम पर अश्लील प्रस्ताव रखा, जिसे उसने ठुकरा दिया. इस पर प्रोफेसर ने थीसिस जमा करने से मना कर दिया. इसके बाद जब छात्रा ने प्रोफेसर से शोध को लेकर संपर्क किया, तो प्रोफेसर ने जलील करते हुए कक्ष से बाहर निकाल दिया.

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button