गांव में जहरीली चाय पीने से दो मासूम सहित 3 लोगों की मौत, दो गंभीर

भाई दूज (Bhai Dooj) की तैयारियों के बीच उत्तर प्रदेश के मैनपुरी (Mainpuri) जिले में जहरीली चाय पीने से दो मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोगों को हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
बता दें कि मैनपुरी जिले के औछा थाना क्षेत्र के गांव नगला कन्हई की है। गांव निवासी शिवनंदन के घर गुरुवार 27 अक्टूबर की सुबह भाई दूज की तैयारी चल रही थी। ससुर रविंद्र सिंह निवासी तिलकपुर जनपद फिरोजाबाद घर आए हुए थे। सभी लोग चाय पीने के लिए बैठे थे, चाय पीने के बाद रविंद्र सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई। वह बेसुध होकर गिर पड़े। परिजन जब तक उन्हें संभालते, तब तक शिवनंदन का पुत्र छह वर्षीय पुत्र शिवांग और पांच वर्षीय पुत्र दिव्यांश की भी हालत बिगड़ गई।
आनन-फानन में परिजन तीनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने रविंद्र सिंह, शिवांग और दिव्यांश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो लोगों को इलाज चल रहा है। तीन लोगों की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो सका कि आखिर चाय में ऐसा क्या था। चाय पीने के बाद ही तीनों की हालत बिगड़ी थी।
कन्हाई गांव में जहरीली चाय पीने से आज 3 लोगों की मृत्यु हो गई और दो गंभीर है जिन्हें सैफई रेफर किया गया है। पृष्ठभूमि है कि एक महिला जो चाय बना रही थी वो भूल से धान में डालने वाली दवा चाय पत्ती समझकर डाली दी। जिसे 5 लोगों ने पीया था, वैधानिक कार्रवाई की जा रही है: SP, मैनपुरी, UP pic.twitter.com/G6OdSIrhhY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 27, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



