कोहली, जडेजा, युवराज और रैना में से कौन है बेहतर फील्डर
कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते असर को कम करने के लिए कई देशों ने अपेन यहां पर लॉक डाउन का ऐलान किया हुआ है, वहां सब कुछ पूरी तरह से बंद है, खिलाड़ी भी अपने घरों पर रहने को मजबूर हैं. ऐसे में क्रिकेटर्स हैं इस दौरान सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं और अपना समय बिता रहे हैं, जहां वो फैंस के सवाल का जवाब दे रहे हैं. इस कड़ी में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिन गेंदबाज ब्रैड हॉग लगातार अपने फैंस के सावलों का जवाब दे रहे हैं. हाल ही में टीम इंडिया के एक फैन ने उनसे सवाल पूछा कि आखिर कोहली, जडेजा, युवराज और रैना में से कौन बेहतर फील्डर हैं इस पर हॉग ने जडेजा का नाम लिया.
एक ट्विटर यूजर ने ब्रैड हॉग से सवाल पूछा कि रवींद्र जडेजा, युवराज सिंह, सुरेश रैना या विराट कोहली में से कौन का फील्डर आपका अनुसार सर्वश्रेष्ठ है. इसके जवाब में इस खिलाड़ी ने लिखा, ‘चारों शानदार हैं, तीस गज के दायरे में उन सभी के साथ गेंदबाजी करना पसंद करेंगे, लेकिन मैं जडेजा का नाम लूंगा.’ दें, इससे पहले ब्रैड हॉग ने टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज आर अश्विन और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज नाथन लियोन में उन्होंने नाथन लियोन को विश्व का बेहतरीन स्पिन गेंदबाज बताया था.
भारतीय क्रिकेट टीम में बीते दो दशक में फील्डिंग में काफी बदलाव देखा गया है और इसका श्रेय अगर किसी खिलाड़ी को जाता है तो वो युवराज सिंह (Yuvraj Singh) और मोहम्मद कैफ हैं. इन दोनों खिलाड़ियों के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) और सुरेश रैना (Suresh Raina) ने एक बेहतर फील्डिंर के रूप में अपनी पहचान बनाई. अब टीम इंडिया के स्टार ऑल राउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने मैदान पर अपनी फील्डिंग से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है. हालांकि, कभी भी इन खिलाड़ियों की तुलना नहीं हुई है कि आखिर फील्डिंग में कौन बेहतर है.



