मनोरंजन

एल्विश यादव की लगातार बढ़ रही मुश्किलें, एक और एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली। फेमस युट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ते जा रही है। हाल ही में सांप के जहर मामले में कोर्ट से मिली जमानत के बाद अब एल्विश यादव पर एक और मुसीबत आ गई है। गुरुग्राम पुलिस ने शनिवार को एल्विश यादव और और गायक राहुल यादव उर्फ ​​फाजिलपुरिया के गाने 32 बोर की शूटिंग के दौरान अवैध रूप से सांपों का इस्तेमाल करने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। गुरुग्राम के बादशाहपुर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 294 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि, सांपों की तस्करी से जुड़े मामले में एल्विश यादव और सिंगर फाजिलपुरिया के खिलाफ गुरुग्राम में केस दर्ज किया गया है। दरअसल गुरुग्राम अदालत के आदेश के बाद स्थानीय पुलिस ने बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता और प्रभावशाली एल्विश यादव और गायक राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया के खिलाफ अपने संगीत वीडियो में दुर्लभ सांप को दिखाने के आरोप में मामला दर्ज किया। इससे पहले अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज कुमार राणा ने अधिकारियों को यादव और फाजिलपुरिया के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया था।

Related Articles

Back to top button