खेल जगत

विराट कोहली का दिल छू लेने वाले वीडियो, फैन को खुद बुलाकर साथ में खिचवाई तस्वीर


दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली वेस्टइंडीज दौरे के बाद से ब्रेक पर हैं. इसी वजह से उन्हें आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शामिल नहीं किया गया. कोहली एशिया कप 2023 के लिए तैयार हो रहे है. हाल ही में कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. उनसे एक फैन ने सेल्फी के लिए कहा. इस पर कोहली का रिएक्शन काफी अच्छा था. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

दरअसल कोहली से एक फैन ने सेल्फी के लिए कहा. कोहली ने उसे पास बुलाकर खुद ही फोटो खिंचवा ली. इससे पहले भी वे कई मौकों पर फैंस के साथ फोटो खिंचवा चुके हैं. कोहली का फैंस के साथ यह व्यवहार कई बार सराहा गया है. कोहली एयरपोर्ट, स्टेडियम और दूसरी जगहों पर भी फैंस के साथ काफी सरल व्यवहार के साथ मिलते हैं. उनके हाल के वीडियो की काफी तारीफ की गई. कई ट्विटर यूजर्स ने इसे शेयर भी किया है.

गौरतलब है कि एशिया कप 2023 से पहले कोहली ब्रेक पर हैं. वे भारत की टी20 टीम से लंबे वक्त से बाहर हैं. उन्होंने टीम इंडिया के लिए आखिरी टी20 मैच नवंबर 2022 में खेला था. कोहली ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में हिस्सा लिया. उन्होंने टेस्ट मैच में शतक जड़ा था. कोहली ने 121 रनों की पारी खेली थी. वहीं इससे पहले 76 रन बनाए थे. इसके बाद उन्हें वनडे सीरीज के पहले मैच की प्लेइंग इलेवन में जगह मिली. लेकिन बैटिंग का मौका नहीं मिल सका. इसके बाद से वे ब्रेक पर हैं.



Related Articles

Back to top button