राष्ट्रपति भवन में US President डोनाल्ड ट्रंप को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, ऐसा रहेगा आज का शेड्यूल
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Real DOnald Trump) और उनके परिवार के दौरे के दूसरे और आखिरी दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दिल्ली में हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. राष्ट्रपति भवन में आज अमेरिकी राष्ट्रपति का औपचारिक स्वागत हुआ, यहां पर डोनाल्ड ट्रंप को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
मोटेरा स्टेडियम (Motera Stadium) में आयोजित ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोमवार को घोषणा किया था कि तीन अरब डॉलर कीमत के अत्याधुनिक सैन्य हेलीकाप्टर और अन्य उपकरणों के लिए मंगलवार को समझौते किए जाएंगे. तो इस पर भी चर्चा की जा सकती है. 25 फरवरी जानिये राष्ट्रपति ट्रम्प के आज के कार्यक्रम
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति भवन जाएंगे. जहां उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा। उसके बाद राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे फिर ट्रंप हैदराबाद हाउस पहुंचेंगे. हैदराबाद हाउस में मोदी और ट्रंप के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वार्ता के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के लिए दोपहर के लंच का आयोजन किया है. यहां दोनों शीर्ष नेता साथ में लंच भी करेंगे।
उनका इसके बाद के कार्यक्रम में समझौतों के करार के बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इसके बाद ट्रंप सीईओ राउंड टेबल के लिए रुजवेल्ट हाउस यानी अमेरिकी दूतावास भी आएंगे. इसमें उद्योग प्रतिनिधियों के साथ एक गोलमेज सम्मेलन भी शामिल हो सकता है। राष्ट्रपति ट्रंप आज शाम 7.30 राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे और रात्रिभोज में शामिल होंगे. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनके सम्मान में डिनर पार्टी का आयोजन किया है। रात 10 बजे- ट्रंप अपने परिवार के साथ अमेरिका के लिए रवाना हो जाएंगे।




