खेल जगत

विराट कोहली ने तीसरे टी20 से पहले फिर BCCI से मांगी छुट्टी…. |


नई दिल्‍ली। हरफनमौला क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली इंग्‍लैंड के खिलाफ होने वाल मैच के लिए घोषित टीम का हिस्‍सा हैं। इस बीच उन्‍होंने बीसीसीआई से छुट्टी मांगी है।

जानकारी हो कि विराट कोहली को 22 जनवरी में अयोध्‍या में होने वाले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्‍ठा के निमंत्रण दिया गया है। वे इस समारोह में शामिल होना चाहित हैं। उन्‍होंने अयोध्या में राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ में शामिल होने के लिए बीसीसीआई से छुट्टी मांगी है।

READ MORE- CG News: लड़कियों की लड़ाई का वीडियो वायरल, दो गुटों में जमकर हुई फाइटिंग…

बीसीसीआई ने उनका अनुरोध स्वीकार कर लिया है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले विश्व के सबसे बड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए विराट कोहली भारत बनाम इंग्‍लैड के बीच होने वाले अभ्यास सत्र को मिस करेंगे।



Related Articles

Back to top button