देश विदेशमध्यप्रदेश

कांग्रेस को लगा एक और झटका, पूर्व विधायक ने बीजेपी का दामन थामा

रतलाम। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। कांग्रेस के कई बड़े नेता और पार्टी के पुराने कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस के कई दिग्गज नेता पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए हैं और ये सिलसिला निरंतर जारी है। इसी कड़ी में रतलाम क्षेत्र में भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। रतलाम क्षेत्र के आलोट के पूर्व विधायक ने भाजपा का दमन थाम लिया है।

Related Articles

Back to top button