Tokyo Olympics – पीवी सिंधु की जीत, पीवी ने बनाई सेमीफाइनल में अपनी जगह

टोक्यो ओलंपिक का आज 8वां दिन है. महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने भारत के खाते में एक और मेडल पक्का कर दिया है. उन्होंने 69 किलो वर्ग के क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की निएन चिन चेन को 4-1 से मात दी है. लवलीना ने इस जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली है. वहीं, तीरंदाज दीपिका कुमारी महिला व्यक्तिगत का क्वार्टर फाइनल मुकाबला हारकर बाहर हो गई हैं
दूसरे गेम में जीती सिंधु – पीवी सिंधु ने दूसरा गेम जीत लिया है. उन्होंने 22-20 से दूसरा गेम अपने नाम किया. ये गेम 55 मिनट तक चला.
सिंधु ने पहला गेम जीता – पीवी सिंधु ने पहला गेम जीत लिया है. उन्होंने 21-13 से पहला गेम अपने नाम किया. ये गेम 23 मिनट तक चला. सिंधु 1-0 से आगे हो गई हैं.
सिंधु-यामागुची के बीच जोरदार टक्कर – सिंधु और जापान की अकाने यामागुची के बीच कांटे का मुकाबला हो रहा है. दोनों के बीच वर्ल्ड क्लास बैडमिंटन देखने को मिल रहा है. सिंधु पहले गेम में 18-11 से आगे चल रही हैं.
पीवी सिंधु़ ने बनाई शुरुआती बढ़त पीवी सिंधु ने शुरुआती बढ़त बना ली है. सिंधु ने शुरुआत ढीली की थी, लेकिन गेम के आगे बढ़ने के साथ उन्होंने रफ्तार पकड़ ली है. वह पहले गेम में 11-8 से आगे चल रही हैं.
आगे चल रही हैं सिंधु जापान की अकाने यामागुची पीवी सिंधु को कड़ी टक्कर दे रही हैं. पहला गेम में दोनों के बीच कांटे का मुकाबला हो रहा है. सिंधु फिलहाल 8-6 से आगे चल रही हैं.
शुरू हुआ सिंधु का मैच पीवी सिंधु और जापान की अकाने यामागुची के बीच क्वार्टर फाइनल का मुकाबला शुरू हो गया है.




