खेल जगत

KARUNAL PANDYA के संपर्क में आने से यह आठ खिलाड़ी हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, इन खिलाड़ियों को आइसोलेट मे रखा गया है जानिए इनकी रिपोर्ट

दिल्ली. श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 के पहले ही टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लग गया है। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर Krunal Pandya कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद भारत और श्रीलंका के बीच आज खेला जाने वाला दूसरे टी-20 मैच को स्थगित कर दिया गया है। लेकिन पता चला है कि क्रुणाल के संपर्क में टीम इंडिया के और भी कई खिलाड़ी आए थे।

खबर मिली है कि Krunal Pandya के संपर्क में कम से कम टीम इंडिया के 8 खिलाड़ी आए थे। उन खिलाड़ियों में टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी शॉ भी शामिल हैं। इन दोनों खिलाड़ियों को अगले महीने होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड भी रवाना होना था, क्योंकि इस सीरीज के शुरू होने से पहले ओपनर शुभमन गिल, आवेश खान और वॉशिंगटन सुंदर चोटिल होकर बाहर हो चुके हैं।

BCCI के सचिव जय शाह ने एक बयान में कहा था, भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 मैच 27 जुलाई को होना था, जो अब एक दिन के लिए आगे बढ़ा दिया गया है. जो अब 28 जुलाई को होगा। उन्होंने कहा, मंगलवार की सुबह मैच से पहले रैपिड एंटीजेन टेस्ट कराया गया जिसमें कृणाल पंड्या की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेडिकल टीमों ने आठ सदस्यों की पहचान की है जो करीबी संपर्क में थे।

Read also – छत्तीसगढ़: सदन में विपक्ष का हंगामा, अध्यक्ष को उठना पड़ा सीट से, मंत्री सिंहदेव के विधानसभा पहुंचने पर संशय अब भी कायम

बता दें कि क्रुणाल पंड्या कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं और बाकी खिलाड़ियों की रिपोर्ट आने के पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी को आइसोलेशन में रखा गया था। जानकारी मिली है कि क्रुणाल कोरोना की चपेट में आ गए हैं. ऐसे में दूसरा टी20 स्थगित कर दिया गया है।

भारत ने पहला टी20 38 रन से जीता था। यह समझ से परे है कि पिछले एक महीने से कड़े बायो बबल में रह रहे कृणाल पॉजिटिव कैसे हो गए। इससे पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव की रवानगी पर भी असर पड़ सकता है जिन्हें इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने होने वाली टेस्ट श्रृंखला के लिये रवाना होना है।

Related Articles

Back to top button