आईसीसी T-20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान हो चुका हैं, ऐसे दिनेश कार्तिक ने कहा- भारत के ये तीन बल्लेबाज मचा सकते है धमाल

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान हो चुका है। पांच साल बाद खेले जाने वाले विश्व कप की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। सभी टीमें अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन को इस समय तलाशने में लगी हुईं हैं और ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड जैसी टीमों ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपने स्कवाड की घोषणा भी कर दी है। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में फैन्स का जमकर मनोरंजन होता है और चौकों-छक्कों की बरसात भी होती है। इस बार के वर्ल्ड कप में कई विस्फोटक बल्लेबाज और गेंदबाज अपना जलवा बिखरने को बेताब हैं, लेकिन कुछ ऐसे प्लेयर्स भी हैं जिनके प्रदर्शन पर हर किसी की नजरें टिकी हुईं है। इसी बीच, भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने हार्दिक पांड्या समेत तीन खिलाड़ियों के नाम लिए हैं जो इस टी-20 विश्व कप में उनके मुताबिक धमाल मचा सकते हैं।
Read also:- Indvseng – लॉर्ड्स में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, शमी बुमराह ने ऐसे पलटी बाजी
‘स्काय स्पोर्ट्स’ के साथ बातचीत करते हुए दिनेश कार्तिक ने कहा, ‘मेरे लिए निकोलस पूरन हैं जो काफी स्पेशल हैं। अपनी बल्लेबाजी की वजह से जब वह अपना करियर खत्म करेंगे तो उनकी गिनती टी-20 फॉर्मेट के महान खिलाड़ियों में की जाएगी। कुछ कहते हैं बैट स्विंग और उनके पास क्रिकेट का सबसे बेस्ट बैट स्विंग है। वह एक क्रिकेट बॉल को उतनी दूर मार सकते हैं जितना किसी ने भी नहीं मारा हो। वह बहुत, बहुत महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं अगर वेस्टइंडीज को टूर्नामेंट में आगे जाना है तो। मिचेल स्टार्क अगर दमदार प्रदर्शन करते हैं तो यह ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार होगा। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे महत्वपूर्ण डेथ ओवरों में गेंदबाजी करेंगे। वह अबतक अच्छी लय में नजर नहीं आ रहे थे, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी सीरीज में, खासतौर पर वनडे फॉर्मेट में उन्होंने अपनी लय वापस हासिल कर ली है। वह गेंद को अंदर की तरफ ला सकते हैं और उन्होंने अपनी पेस के दम पर विकेट भी चटकाए हैं।
Read also:- Cricket: विराट कोहली का कट सकता है पत्ता, इनमें से कोई एक हो सकता भारत का नया कप्तान….
मुझे उम्मीद है कि वह इस लय को बनाए रखने में सफल होंगे, क्योंकि अगर ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट में बढ़िया प्रदर्शन करना है तो वह महत्वपूर्ण खिलाड़ी होने वाले हैं।’कार्तिक ने आगे कहा, ‘जब आप बड़े टूर्नामेंट्स जीतना चाहते हो, तो आपको ऐसे कैरेक्टर, लोगों की जरूरत होती है जो लड़ सकें। भारत के लिए मेरे हिसाब से वह कैरेक्टर हार्दिक पांड्या हैं। वह गेंद से योगदान दे सकते हैं, वह बल्ले से कारगर साबित हो सकते हैं। वह ज्यादातर गेंदबाजों को मैदान के चारों तरफ शॉट्स लगा सकते हैं। यह एक कारण है कि मुझे उनको देखने में मजा आता है। यहां तक की गेंदबाजी में भी वह काफी चतुर हैं, वह पैक के लीडर बनने की तरफ बढ़ रहे हैं। आपने उनको दूसरे गेंदबाजों से भी बातचीत करते देखा होगा।




