खेल जगत

टीम इंडिया को परोसा गया घटिया खाना, खिलाड़ियों ने खराब खाने को लेकर की शिकायत


भारतीय टीम 27 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबला खेलेगी. इसके लिए टीम इंडिया सिडनी पहुंच चुकी है. टीम इंडिया ने यहां प्रैक्टिस सेशन में भी हिस्सा लिया. लेकिन अब एक बड़ा विवाद सामने आया है. टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने खराब खाने को लेकर शिकायत की है.

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में जीत से शुरूआत करने वाली टीम इंडिया को सिडनी में खराब लंच मिला. BCCI सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को प्रैक्टिस सेशन के बाद लंच में जैसा खाना मिला. उससे भारतीय खिलाड़ी खुश नहीं हैं. कल सिडनी में भारत का मुकाबला नीदरलैंड से है. खिलाड़ियों को जो भी खाना दिया गया है उसकी गुणवत्ता खराब है और वह ठंडा भी था. बीसीसीआई ने इसकी शिकायत ICC को कर दी है।

BCCI के सूत्रों को मुताबिक टीम इंडिया ने अभ्यास सत्र नहीं किया क्योंकि उसे ब्लैकटाउन (सिडनी के उपनगर) में अभ्यास स्थल की पेशकश की गई थी. उन्होंने मना कर दिया, क्योंकि यह उस होटल से 42 किलोमीटर दूर है. जहां वे ठहरे हुए हैं. टीम इंडिया को जो खाना परोसा गया वह अच्छा नहीं था. उन्हें सिर्फ सैंडविच दिया गया और उन्होंने आईसीसी को यह भी बताया कि सिडनी में अभ्यास सत्र के बाद दिया गया खाना ठंडा था।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हूडा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button