खेल जगत

शाहीन शाह अफरीदी ने जीत लिया फैंस का दिल, जसप्रीत बुमराह को दिया स्पेशल तोहफा


एशिया कप 2023 में टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 मुकाबले में बारिश की वजह से आज के दिन का खेल रद्द कर दिया गया. इसके बाद स्टेडियम में एक खास नजारा देखने को मिला जब शाहीन शाह अफरीदी ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को उनके पिता बनने पर उन्हें मुबारकबाद देने के साथ बच्चे के लिए एक स्पेशल तोहफा भी दिया. शाहीन शाह अफरीदी ने जसप्रीत बुमराह से कहा कि आपको और भाभी को बच्चे के जन्म की बहुत-बहुत बधाई. ईश्वर उसे हमेशा खुश रखे और वह भी आपकी तरह ही बने. इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने भी शाहीन शाह अफरीदी को धन्यवाद दिया.

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button