देश विदेश

इस राज्य के आवास मंत्री की 14 निजी स्टाफ पाए गए कोरोना पॉजिटिव, मंत्री गए होम आइसोलेशन में

महाराष्ट्र सरकार में आवास मंत्री जितेंद्र अव्हाड़ के 14 निजी स्टाफ कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इन 14 स्टाफ में 5 पुलिस और उसके अलावा 9 निजी स्टाफ है। जो कोराना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ घर के नौकर और पार्टी के कार्यकर्ता भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद आवास मंत्री जितेंद्र अव्हाड़ खुद भी घर में क्वारंटाइन हो गए हैं।

बता दें कि जितेंद्र अव्हाड़ एनसीपी के नेता है। सोमवार को जानकारी मिली थी कि वे एक ऐसे व्यक्ति के संपर्क में थे जो कोरोना पॉजिटिव निकला है। इसके बाद उन्होंने अपने आपको क्वारंटाइन में जाने की घोषणा कर दी थी।

गौरतलब है कि कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या दिनों दिन बढ़ रही है। भारत के अन्य राज्यों की तुलना में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोनावायरस के मरीज पाए जा रहे हैं। महाराष्ट्र के 5 जिले ऐसे हैं जो सबसे ज्यादा प्रभावित हैं और जो शहरी इलाकों में शामिल हैं। बीते सोमवार को 352 नए केस सामने आए हैं। जिसके बाद राज्य में मरीजों की संख्या 2334 हो गई।

Related Articles

Back to top button