इंतज़ार खत्म, अक्षय कुमार की फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ की डेट का हुआ ऐलान
अक्षय कुमार की आने वाली मूवी ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ 9 नवंबर को दिवाली वीक में रिलीज होगी. दर्शक अक्षय की इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिजनी प्लस हॉटस्टार पर देख सकेंगे.पहले यह फिल्म इसी महीने कि 9 तारीख को रिलीज होने वाली थीआपको बता दें कि कोरोनो महामारी के कारण सिनेमाघर बंद है इसके बाद से ओटीटी प्लेटफार्म पर की फिल्में रिलीज हो रही हैं. अब इस श्रेणी में बैंडबाजों पर बनने वाली फिल्म हॉरर- कॉमेडी लक्ष्मी बॉम्ब का नाम भी जुड़ गया है.
इस फ़िल्म में अक्षय कुमार और कि आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं. लक्ष्मी बॉम्ब तमिल में बनी हिट कंचना मूवी का हिंदी रीमेक है. इस मूवी का निर्देशन राघव लॉरेंस द्वारा किया जा रहा है जिन्होंने मूल फिल्म में निर्देशन और अभिनय किया था.
अक्षय कुमार ने इस मूवी में एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया है. अक्षय ने कहा है की ये किरदार मेरे लिए सबसे चुनौतीपूर्ण किरदारों में से एक है .उन्होंने कहा है, “मेरे पूरे 30 साल के लंबे करियर में मैं मानसिक रूप से काफी जुड़ा रहा हूँ . मैंने आज तक कभी इस तरह के किरदार का कभी कोई अनुभव नहीं किया है. इस तरह की बॉडी लैंग्वेज के साथ काम करने का ये मेरा पहला अनुभव है. इस फिल्म ने मुझे लैंगिक समानता के बारे में अधिक सिखाया है. इसका सारा श्रेय मैं निर्देशक देना चाहूँगा
इस से पहले खबर थी की इस फिल्म को अक्षय कुमार के जन्मदिन पर रिलीज़ किया जाएगा जो 9 सितंबर को होगी. लेकिन फिल्म निर्माताओं ने यह जानकारी दी थी उनकी ऐसी कोई योजना नहीं है. अब फिल्म को रिलीज करने की अंतिम तारीख तय की गई है जो की 9 नवंबर में रिलीज होगी.




