inh24छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा – प्रेशर आईडी की चपेट में आने से दंपत्ति गंभीर रूप से घायल

दंतेवाड़ा – गुडसे गांव के समीप नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए प्रेशर आईडी की चपेट में आने से दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए प्रेशर आईडी के चपेट में कटेकल्याण क्षेत्र के दंपत्ति आ गए, इस घटना में दोनों को गंभीर चोट आई है।

Read Also – राजधानी रायपुर में फिर धरा गया आईपीएल में सट्टा खिलाते आरोपी, 25 लाख की सट्टा पट्टी जप्त

बताया जा रहा है कि दंपत्ति अपने रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। पुलिस घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ला रही है। आये दिन की घटना से क्षेत्र के रहवासी तंग आ गए हैं, वे जल्द से जल्द नक्सलियों से छुटकारा पाना चाहते हैं। नक्सलियों द्वारा सड़क तो पहले ही काट दी गई थी अब पगडंडियों पर भी आईडी प्लांट की जा रही है।

Read Also – कोण्डागांव घटना में 7 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज, 5 गिरफ्तार

बता दें कि इलाके में जल्द ही टेटम कैंप खुलने वाला है, जिससे ग्रामीणों को नक्सलियों से छुटकारा मिलने की उम्मीद है । घटना की पुष्टि दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने की है।

Related Articles

Back to top button