Breaking News

छत्तीसगढ़ में पड़ने लगी गुलाबी ठंड, ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा ठंड का एहसास


छत्तीसगढ़ में उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के चलते ठिठुरन बढ़ने वाली है। साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। लेकिन अभी शहरों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस वर्षा ठंड काफी ज्यादा पड़ने की उम्मीद है।

राजधानी रायपुर का न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य दो डिग्री सेल्सियस कम है। इसी प्रकार दुर्ग का न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। बारिश के थमने के बाद बादल पूरी तरह से साफ है। वहीं उत्तर से आ रही हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आई है। आने वाले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट की उम्मीद है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में लगातार उत्तर से ठंडी हवा आ रही है। इसके प्रभाव से ही आने वाले दिनों में ठंड में और बढ़ोतरी होगी। इधर प्रदेश के उत्तर छत्तीसगढ़ में अच्छी खासी ठंड पड़ रही है। फिलहाल तापमान में अभी खास परिवर्तन की संभावना नहीं है।





Related Articles

Back to top button