inh24छत्तीसगढ़

शराब दुकानदार और ग्राहकों की बीच जमकर मारपीट, दूकान में लगाई आग

हरीश यादव महासमुंद जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में शराब दुकानदार और ग्राहकों की बीच जमकर मारपीट हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक शराब खरीदने की बात को लेकर शराब दुकानदार और ग्राहकों के बीच विवाद हो गया, बात इतनी बढ़ी कि दोनों तरफ से लात-घूंसे चलने लगे।

Read Also – बीजापुर – नक्सल प्रभावित क्षेत्र में IED विस्फोट, चपेट में आने से एक जवान शहीद

इसके बाद दुकानदार के रवैए से नाराज ग्राहकों ने शराब गोदाम में आग लगा दी, आगजनी में लाखों की शराब जलकर खाक हो गई है। आबकारी अधिकारी ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button